Date: 26/08/2026
महत्वपूर्ण सूचना
प्रथम सेमेस्टर में नवप्रवेशित सभी छात्र-छात्राओं एवं संबंधित मध्यस्थों को सूचित किया जाता है कि वे महाविद्यालय में उपस्थित होकर अपने प्रवेश संबंधी विवरण का मिलान एवं सत्यापन दिनांक 28 अगस्त 2026 तक अनिवार्य रूप से कर लें।
विशेष रूप से निम्न विवरणों की जाँच कर लें—
छात्र/छात्रा का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि, कक्षा/विषय एवं अन्य संबंधित विवरण।
यदि किसी विवरण में कोई त्रुटि पाई जाती है तो उसे 28 अगस्त 2026 तक महाविद्यालय में उपस्थित होकर तत्काल सही करवा लें। निर्धारित तिथि के बाद विवरण में संशोधन कर पाना संभव नहीं होगा।
अतः 28 अगस्त 2026 के बाद किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित छात्र-छात्रा/मध्यस्थ की होगी।
आदेशानुसार
महाविद्यालय प्रशासन