Date: 08/10/2026
???? अत्यंत महत्वपूर्ण सूचना — छात्रवृत्ति
सभी छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि छात्रवृत्ति हेतु भरे गए ऑनलाइन फॉर्म की प्रिंट कॉपी एवं सभी आवश्यक दस्तावेजों की 2-2 प्रतियों सहित महाविद्यालय में जमा करना अनिवार्य है। साथ ही महाविद्यालय में उपस्थित होकर फिंगरप्रिंट/बायोमेट्रिक सत्यापन भी कराना होगा।
???? आवश्यक दस्तावेज:
1. छात्रवृत्ति फॉर्म की प्रिंट कॉपी
2. आधार कार्ड की छायाप्रति
3. बैंक पासबुक की छायाप्रति
4. हाईस्कूल की अंकतालिका
5. पिछली कक्षा की अंकतालिका
6. जाति प्रमाण पत्र
7. आय प्रमाण पत्र
8. निवास प्रमाण पत्र
9. फीस रसीद
10. इंटर की अंकतालिका
उपरोक्त सभी दस्तावेजों की 2-2 प्रतियाँ जमा करना अनिवार्य है।
⚠️ विशेष रूप से ध्यान दें:
यदि पिता जीवित हैं, तो छात्रवृत्ति में आय प्रमाण पत्र केवल पिता की आय का ही लगाया जाएगा।
❌ पिता के जीवित होने की स्थिति में माता की आय प्रमाण पत्र लगाने पर छात्रवृत्ति आवेदन किसी भी दशा में फॉरवर्ड नहीं किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित छात्र-छात्रा की होगी।
अतः सभी विद्यार्थी अपने दस्तावेजों की अच्छी तरह जाँच करके ही छात्रवृत्ति फॉर्म महाविद्यालय में जमा करें और फिंगरप्रिंट/बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य रूप से पूर्ण करें।
— महाविद्यालय प्रशासन